पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के कई मंदिरों में मनाया गया संक्रांति पर्व

शहर के कई मंदिरों में मनाया गया संक्रांति पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेदमंदिर दरेसी मेंभारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से संक्रांति पर्व स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में मनाया गया। स्वामी निगम बोध महाराज ने संक्रांति नाम सुनाते हुए कहा कि जब सूर्य भगवान एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है तो संक्रांति मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर गए है इसलिए आश्विन का महीना आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि इस माह में किया गया दान पुण्य इंसान को करोड़ों जन्मों का फल देता है। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया।

लक्ष्मीनारायण मंदिर दीप नगर मेंप्रधान प्राण नाथ बग्गा की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व पर आचार्य सुनील त्रिवेदी जी ने हवन किया। इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी ने कहा कि हवन करने से जहां देवता प्रसन्न होते हैं वहीं घर परिवार का वातावरण शुद्ध होता है। इसके बाद उन्होंने बताया कि आज सूर्य सिंह राशि को पार करके कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। आज से अश्विन मास आरंभ हुआ है। इस अवसर पर खीर का प्रसाद भक्तों में बांटा गया। शाम 5 बजे मंदिर की महिला मंडल की महिलाओं नीलम रानी, कंचन बांसल, रचना, पूनम, नीलम वर्मा आदि ने सत्संग कर प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर पर प्राण नाथ बग्गा, अशोक गुप्ता, लेख राज अरोड़ा, केवल कृष्ण, जोगिन्द्र पाल बांसल, कृष्णा कुमार सग्गड़ आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारागुरु सिंह सभा दीप नगर सिविल लाईन में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रधान शिव तार सिंह बाजवा की अध्यक्षता में संक्रांति के अवसर पर पांच वाणियों का पाठ किया गया। हैड ग्रंथी सुखदेव सिंह ने इस अवसर पर अश्विन माह की व्याख्या के बाद भाई हरबंस सिंह ने रागी जत्थे के साथ शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सुखदेव सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की कृपा से जीवन के सब विकार दूर हो जाते हैं। इसके बाद गुरु की अरदास कर संगत में अटूट लंगर बरताया गया। विशेष रूप से शिव तार सिंह बाजवा, बलकार सिंह, कंवर जतिंद्र सिंह, अजीत सिंह, जोगिन्द्र कौर, परमजीत कौर, जसपाल कौर चावला, कमलजीत कौर और समूह साध संगत मौजूद रही।

श्रीनर्वदेश्वर महादेव मंदिर बसंतविहार में स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा