- Hindi News
- रघुनाथ मंदिर में कराया श्री सुंदरकांड का पाठ
रघुनाथ मंदिर में कराया श्री सुंदरकांड का पाठ
श्रीरघुनाथ मंदिर अग्र नगर बी ब्लाक में पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा और पं. नंद किशोर गोस्वामी की अध्यक्षता में श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर की महिला मंडल ने राकेश रानी, कौशल्या देवी, संतोष गुप्ता ने श्री सुंदर कांड का पाठ किया। पं. जगदीश प्रसाद ने इस अवसर पर सुंदर कांड के पाठ का महत्व बताते हुए कहा कि श्री सुंदर कांड का पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर हो जाती है। इस पाठ को करने से भगवान राम के साथ हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त हो जाती है। इस अवसर पर राकेश रानी, कौशल्या देवी, संतोष कांता, दर्शना रानी, सुदेश , राज रानी सुनीता आदि महिलाएं मौजूद रही।