पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरेसी में एलईडी पर दर्शक देखेंगे रामायण

दरेसी में एलईडी पर दर्शक देखेंगे रामायण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरेको लेकर शहर में जोर शोर के साथ तैयारियां की जा रही है। इसी के चलते दरेसी स्थित श्री राम लीला कमेटी की तरफ से विजय दशमी के पर्व को मनाने के लिए विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही है। अधर्म के प्रतीक 85 फुट के रावण का दहन रिमोट कंट्रोल के साथ किया जाएगा। मेले में इस बार पहली बार राम लीला कमेटी की और बड़ी एलईडी को लगाया जा रहा है। जिसमें रामानंद की रामायण को दस दिन दिखाया जाएगा। इस अवसर पर शिवा काशी से आए कारीगरों की और से आतिशबाजी की जाएगी। राम लीला कमेटी के प्रधान कमल बस्सी महा सचिव संजीव कुंद्रा ने बताया कि विजय दसवीं पर्व का समापन राम भरत मिलाप के साथ किया जाएगा। कमेटी संरक्षक प्रेम पराशर केवल कृष्ण मरवाहा ने बताया कि मनाए जा रहे विजय दशमी पर डीसी रजत अग्रवाल, एमपी रवनीत सिंह बिट्टू, विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करेगे। वही एमएलए राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर ग्रीन लैंड के डायरेक्टर राजेश रूद्रा की ओर से ध्वजारोहण करने की रस्म को आदा किया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन केवल कृष्ण कुमार बजाज कैशियर यशपाल पराशर ने बताया कि मेला कमेटी की तरफ से भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल, कंप्यूटर ट्रेंनिग सेंटर, श्री बजरंग लाइब्रेरी,सीता माता सिलाई सिखलाई सेंटर,श्री संकट मोचन बाला जी हनुमान मंदिर, श्री शिव मंदिर, सीता माता मंदिर एवं धर्मशाला का भी संचालन किया जाता है। दशहरे पर्व की शुरूआत पहले नवरात्र पर सीता जन्म से की जाएगी। दस दिनों तक रामलीला को को खेला जाएगा। दस दिनों तक चलने वाली रामलीला की शोभा यात्रा को राम लीला मैदान से शुरू करके शहर के विभिन्न बाजारों से निकाला जाएगा।

दरेसी मे बनाए जाने वाले रावण को विशेषतौर पर आगरा के कारीगरों ने तैयार किया है। सोने के रंग की लंका को भी तैयार किया गया। आगरा शहर के रहने वाले असगर अली अपने 11 कारीगरों के साथ लुधियाना में 5वी बार सबसे बड़ा रावण को बना रहे है। उन्होंने बताया कि करीब सन 1992 से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी रावण बनाने की प्रथा चलती रही है। हम शहर में दरेसी उपकार नगर के रावण को बनाया है। दरेसी मैदान के रावण को इस काले रंग के कपड़ों की जगह ब्लू रंग की ड्रैस को पहनाया जा रहा है। जो लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र होगी। असगर अली ने बताया कि रावण के साथ साथ मेघनाथ कुंभकरण के 50 फुट पुतलों को भी तैयार किया गया।

आगरा के असगर अली अपने 11 कारिगर