पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहने, पैसे नहीं मिले तो खफा लुटेरों ने टीचर को मार डाला

गहने, पैसे नहीं मिले तो खफा लुटेरों ने टीचर को मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीनेहरु कॉलेज रोड पर आईटीआई के इंस्ट्रक्टर गुरचरण सिंह की कोठी में डाका डालने आए लुटेरों ने बहू का कल्त कर दिया। वह सरकारी टीचर थी। परिवार के पांच सदस्यों को भी गंभीर जख्मी कर गए। इन्हें डीएमसी लुधियाना भेजा गया है।

शोर सुनकर गुरचरण के पड़ोस में रहते उनके भाई ने लुटेरों पर फायरिंग की। लुटेरों ने भी गुरचरण से छीनी राइफल से जवाब दिया। इसके बाद राइफल और पहने गहने छीनकर भाग गए।

सीढ़ीके जरिए छत पर पहुंचेे :

वीरवारसुबह सात बजे लुटेरे राधा स्वामी आश्रम के नजदीक खेतों में बने जमींदार के घर में घुसे। लुटेरे लकड़ी की सीढ़ी के जरिए छत पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घर के प्रमुख गुरचरण पर हमला कर बंदूक छीन ली। उन्हें बेहोश करने के बाद लुटेरे छत के रास्ते कोठी में दाखिल हो गए। फिर गुरचरण की प|ी परमजीत, बड़े बेटे हरप्रीत दिपी, छोटे बेटे गुरजीत पर हमला कर गए। इनको बेहोश करने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी ली। जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने छोटी बहु वीरपाल को पकड़ लिया। उससे पूछा कि पैसे जेवर कहां हैं जब उसने घर में सोना नकदी नहीं होने बारे बताया, तो लुटेरों ने तेज हथियारों बेसवाल के साथ हमला कर मार दिया।



शोर मचा तो गुरचरण के भाई ने अपनी राइफल से लुटेरों पर गोलियां चलाईं। लुटेरों ने भी छीनी बंदूक के साथ फायरिंग की खेतों के रास्ते भाग गए। घर के बच्चे सहजप्रीत कौर प्रभदीप सिंह सहमे हुए हैं। वीरपाल साहनेवाली के सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी। बाद दोपहर एसएसपी भूपिंदर खटड़ा, डीआईजी चहल मौके पर पहुंचे जल्द लुटेरों को पकड़ने का दावा किया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। जांच चल रही है।

मानसा में इंस्ट्रक्टर गुरचरण घर। लुटेरे इसी सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंचे थे।