- Hindi News
- छह महीने से खुला बोरवेल आखिरकार हो गया बंद
छह महीने से खुला बोरवेल आखिरकार हो गया बंद
जमालपुरस्थित कुलियांवाल सरकारी प्राइमरी स्कूल में छह महीने से खुला पड़ा बोरवेल आखिरकार बंद करवा दिया गया। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद प्रशासन नींद से जागा और बोरवेल बंद किया गया। गौरतलब है कि लगभग 300 फीट गहरे इस बोरवेल के ढक्कन को चोर उखाड़ कर ले गए थे। इसके बाद इसे बंद करवाने की कोई कोशिश नहीं की गई। इसी बोरवेल के साथ ही एक 10 फीट चौड़ा और साढ़े चार फीट गहरा गड्ढा भी है। इसे बंद करवाने के लिए भी टीचर्स अन्य लोगों की ओर से मांग की जा रही है। छह महीने बाद वाॅर्ड-10 के काउंसलर पाल सिंह ग्रेवाल ने बोरवेल के ढक्कन को पक्की तौर पर बंद करवा दिया। काउंसलर ने बताया कि पहले भी इसे बंद करने को बोरियां रखी थीं, लेकिन वो पक्का हल नहीं था। इसलिए उन्होंने वेल्डिंग के जरिए बोरवेल को पक्की तौर पर बंद करवा दिया है।
वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि उन्हें इस बोरवेल के बंद हो जाने के बाद चैन की नींद आएगी। पिछले छह महीने से वो परेशानी के साए में ही जी रही थीं कि कहीं कोई अनहोनी हो जाए। प्रिंसिपल ने बोरवेल के साथ वाले गड्ढे को भी जल्द बंद करवाने की मांग की है। ये गड्ढा साढ़े चार फीट गहरा है।
फॉलोअप
ÖæS·¤Ú
जमालपुर स्थित कुलियांवाल सरकारी प्राइमरी स्कूल में छह महीने से खुला हुआ बोरवेल बंद किया गया।