- Hindi News
- पंचम हॉस्पिटल में आज से डिस्काउंट कैंप शुरू
पंचम हॉस्पिटल में आज से डिस्काउंट कैंप शुरू
दैनिक भास्कर के सहयोग से पंचम हॉस्पिटल में मनाएंगे वर्ल्ड हार्ट डे
भास्करन्यूज|लुधियाना
पंचमहॉस्पिटल में दैनिक भास्कर के सहयोग से रविवार को वर्ल्ड हार्ट डे पर डिस्काउंट कैंप शुरू किया जाएगा। ये कैंप हफ्ते भर चलेगा और इसमें आने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी फ्री होगा। पंचम हॉस्पिटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एमडी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बताया कि कैंप का मकसद लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। बदलते खान-पान और लाइफ स्टाइल की वजह से हार्ट डिजीज लगातार बढ़ रही हैं। हर चौथी मौत हार्ट डिजीज की वजह से हो रही है।
उन्होंने बताया कि इस कैंप में रजिस्टर्ड हुए मरीजों की जरूरत होने पर एंजियोग्राफी सिर्फ 4999 रुपये में की जाएगी, जबकि नॉर्मल तौर पर इसके लिए 10 से 12 हजार रुपये का खर्च आता है। बाकी के टेस्टों पर भी इसी परसेंट के हिसाब से डिस्काउंट दिया जाएगा।
कैंप के कारण रविवार को सारा दिन चेकअप होगा। इस अवसर पर डॉ. ऐके चौधरी, डॉ. हरसिमरन सिंह, डॉ. परमप्रीत कौर, डॉ. असीम कपिला, डॉ. विपिन गोयल, हरमप्रीत सिंह और एपी सिंह भी मौजूद रहे।
वर्ल्ड हार्ट डे आज
हफ्ते भर चलने वाले कैंप में आने वाले मरीजों का फ्री में होगा रजिस्ट्रेशन।