- Hindi News
- वर्ल्ड हार्ट डे आज 2000 लोग दौड़ेंगे मिनी मैराथन में
वर्ल्ड हार्ट डे आज 2000 लोग दौड़ेंगे मिनी मैराथन में
लुधियाना | आजवर्ल्ड हार्ट डे है। यानि लोगों को दिल की बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने का दिन। रविवार को एसीएस अपोलो हॉस्पिटल गुरु नानक स्टेडियम में और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) अपने ग्राउंड में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करेंगे। गुरु नानक स्टेडियम में सुबह 6.30 बजे अपोलो हॉस्पिटल की मिनी मैराथन दिल की दौड़ को स्पोर्ट्स डायरेक्टर परगट सिंह हरी झंडी देंगे। इसमें करीब 2000 लोगों के शामिल होंगे।
पीएयू में में पंजाब मेडिकल काउंसिल के प्रधान डॉ. जीएस ग्रेवाल चीफ गेस्ट होंगे। इस दौरान बाबा जसवंत सिंह, सूफी गायक हंसराज हंस, सिंगर एक्टर इंद्रजीत सिंह निक्कू, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, डीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. दलजीत सिंह, इनकम टैक्स के इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर हरजीत सिंह सोही और पीएयू के वीसी डॉ. बीएस ढिल्लों समेत कई लोग शामिल होंगे।