डीएमसीएच में नेफ्रोलॉजी पर सीएमई
डीएमसीएचके गोल्डन जुबली साल के प्रोग्रामों की कड़ी में शनिवार को किडनी डिजीज (नेफ्रोलॉजी) पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। डीएमसीएच मैनेजिंग सोसायटी के सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता ने इसका उदघाटन किया। नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. जेएस संधू ने कहा कि क्रोनिक किडनी डिजीज बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम खड़ी कर रहे हैं। जो मौत का कारण भी बन रही है। सीएमई में हीम्योडायालसिस इन एल्डर्ली, पीडियाट्रिक्स आस्पेक्ट्स ऑफ सीकेडी, पेरीटियोनेल डायलसिस, बैनफ क्लासिफिकेशन अपडेट किडनी ट्रांसप्लांट इन सेंशेटाइज्ड रीसिएपेंट पर भी डिसकस किया जाएगा। इस अवसर पर डीएमसी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. संदीप पुरी, एकेडमिक डीन डॉ. राजू सिंह छीना, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप शर्मा, अश्वनी चौधरी, चंडीगढ़ से डॉ.विनय सखूजा, डॉ. केएल गुप्ता, डॉ. आरके शर्मा, दिल्ली से डॉ. पीपी वर्मा डॉ. एचएस कोहली भी मौजूद रहे।
डीएमसीएच मैनेजिंग सोसाइटी के सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का उद् घाटन किया।