पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक संगीत प्रतियोगिता 28 को

धार्मिक संगीत प्रतियोगिता 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|एसएस जैनसभा अग्र नगर के तत्वावधान एवं डॉ. पदम मुनि महाराज के पावन सानिध्य में 28 सितंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल में विशाल धार्मिक म्यूजिक कंपीटिशन करवाया जाएगा। म्यूजिक संबंध में शुक्रवार को जैन स्थानक में डॉ. पदम मुनि महाराज एवं वंशज मुनि महाराज की अगुवाई में होगा। इसके लिए जैन सभा एवं युवक मंडल के सदस्यों ने कंपीटिशन की प्रचार सामग्री जारी की। सभा के प्रधान बलविंदर जैन ने बताया कि कंपीटिशन के दौरान सुमन मुनि, ओम मुनि, जितेंद्र मुनि, क्रांति मुनि, सौरभ मुनि महाराज, सुयोग्य मुनि महाराज प्रतियोगियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कंपीटिशन में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक भारत भूषण आशु मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कंपीटिशन की प्रचार सामग्री जारी करते युवक मंडल के सदस्य।