- Hindi News
- नवरात्रों में दुर्गा माता मंदिर में भजनों की डीवीडी रिलीज
नवरात्रों में दुर्गा माता मंदिर में भजनों की डीवीडी रिलीज
नवरात्रोंके शुभ अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल में धार्मिक गायक संदीप सूद की टी-सीरीज कंपनी के सहयोग से तैयार की गई नई डीवीडी ‘तेरा ही दित्ता खावां मां’ का विमोचन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम श्री दुर्गा माता मंदिर के प्रमुख पंडित हरिमोहन ने मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती का पूजन करवाया। डीवीडी का विमोचन करते हुए श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के महासचिव संजय महेन्द्रू बंपी, श्री दुर्गा सेवक संघ के प्रधान बलवीर गुप्ता ने कहा कि धार्मिक गायक संदीप की ये डीवीडी एक अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, विमल महेन्द्रू, संजीव बंटी, राजेश जैन बॉबी, सचिन जैन, सुरेन्द्र नैय्यर, दीपक कुमार, रजनीश नरूला, अश्विनी गुप्ता, राहुल महेन्द्रू, राजेश जैन मोनिका, सुदामा, रवि कपूर, नरेश कपूर मौजूद थे।
संदीप सूद की मां के भजनों की नई डीवीडी के विमोजन पर उपस्थित ट्रस्ट के सदस्य।