प्रभु के भक्तों से प्रेम करो: बंटी बाबा
मानवजीवन में प्रभु से सच्चा प्रेम भक्ति भवसागर से पार होने का एक मात्र ऐसा सरल सुगम साधन है, जिसके माध्यम से मनुष्य 84 लाख योनियों के आवागमन के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्ति की तरफ बढ़ता है। उपरोक्त शब्द श्री प्रेम धाम के संस्थापक सर्वधर्म प्रचारक सर्वश्री बंटी बाबा ने सरकार लखदाता पीर जी निगाहें वालों और सरकार बाबा हैदर शेख सदरुद्दीन जी मलेरकोटला वालों के दरबार में साप्ताहिक चौकी में उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं को आर्शीर्वाद देने के उपरांत व्यक्त किए। प्रभु से प्रेम करने की सीख देते हुए उन्होंनें कहा कि परम पिता परमात्मा की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रभु के बनाए इंसान से प्रेम करके दुखी बेसहारा लोगों की मदद करके मानवता की सेवा करो। इससे पूर्व श्री प्रेम धाम के कव्वाल रईस अनीस साबरी ने अपनी मधुर आवाज में संगीतमयी धुनों पर प्रस्तुत कव्वालियों भजनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर किया। इस अवसर पर नरिंदर गुप्ता , योगेश शैली, रवि गोयल,विनोद गोयल, प्रवीण गोयल, राज कुमार, अनिल गोयल, अमित वर्मा, गौरव बोबी बहल, सचिन, दीपक मनचंदा, डॉ. सुखी, सवी ठाकुर, प्रेम सिंगला, सुमित गोयल, सोनू महाजन, रवि गोयल, सुदेश गोयल अन्य भी मौजूद थे।
साप्ताहिक चौकी के दौरान मस्ती में झूमते श्री प्रेम धाम के संस्थापक बंटी बाबा