पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि पूजन कर की मेले की शुरुआत

भूमि पूजन कर की मेले की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसनातन धर्म कमेटी द्वारा जमालपुर मेट्रो रोड स्थित पुडडा ग्राउंड में करवाए जा रहे दशहरे मेले का शुभारंभ शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। जिसकी अगुवाई कमेटी के प्रधान पुरषोतम मित्तल ने की। गणेश वंदना बजरंगबली जी की आरती कर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान बीजेपी जमालपुर मंडल के प्रधान अनिल अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जिनका मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विशेष सम्मान भी किया। पुरषोतम मित्तल ने बताया की मेले मं मौत का कुआं, झूला राजस्थान कि सबसे बड़ी झूला नाव मेले में लगाई गई है। दशहरे के दिन पंजाबी गायक अभिनेता सरबजीत चीमा लोगों को अपनी मधुर आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान 55 फुट का रावण कुंभकर्ण मेघनाथ का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल मुख्यातिथि होंगे।

भूमि पूजन में उपस्थित पुडडा ग्राउंड में श्री सनातम धर्म मंदिर कमेटी के सदस्य।