पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपकार नगर में 31 सालों से मनाया जा रहा दशहरा मेला

उपकार नगर में 31 सालों से मनाया जा रहा दशहरा मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपकारनगर दशहरा कमेटी की ओर से पिछले 31 साल से उपकार नगर दशहरा ग्राउंड मे नवरात्र में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत और माता सीता जी की सुंदर झांकियां निकाल विजय दशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। कमेटी के प्रधान चरणजीत चन्नी गिल बताते हैं कि दशहरा उत्सव के लिए नवरात्र के नौ दिन श्री शिव दुर्गा मंदिर उपकार नगर से भगवान के स्वरूप डोले में बैठ शोभायात्रा के रूप में पाहवा धर्म शाला, झंडू चौक, वृंदावन रोड, कैलाश चौक, शाही मोहल्ला, गुरुनानक पुरा से होते हुए दशहरा ग्राउंड उपकार नगर पहुंचता है। भगवान के स्वरूप की आरती करने के बाद भक्तों को दर्शन करवाए जाते हैं। 28 सितंबर रविवार को चौथे नवरात्र में राम विवाह किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान की 40 भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। राम वनवास के बाद भगवान के स्वरूप घास की बने डोले में जाएंगे। हनुमान मिलाप के बाद साथ वानर सेना भी चलेगी।

मेलेमें चंडोल किश्ती का बच्चों में रहता है खास उत्साह: चेयरमैनविशाल खोसला बताते हैं कि कमेटी की ओर से दशहरा मेला 15 दिन पहले ही लगा दिया जाता है। मेले में ब्रेक डांस, मिनी ट्रेन, जीप कार, और चंडोल झूला लगाया गया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए मिक्की माउस भी लगाया गया है।

आगरासे आए कारीगर बना रहे रावण का पुतला: कमेटीके सदस्य सुशील राजू थापर बताते हैं कि 31 साल से आगरा के कारीगर अजगर अली ही रावण का पुतला बना रहे हैं। इस बार 60 फुट का रावण बनाने में जुटे हैं।

कमेटीकी ओर से किए जा रहे सेवा कार्य: कमेटीसदस्‍य मोहन लाल चड्डा, सरदारी लाल राय, जीवन सोनी, विजय कुमार शर्मा, डॉ. राजेश थापर,काला सरीन, सुदेश मोलरी , विशाल खोसला प्रधान चरणजीत गिल की अध्यक्षता में समय-समय पर फ्री आंखों का कैंप, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, और गरीब लड़कियों की शादी करवाते हैं। कैंप में जरूरतमंद लोगों को फ्री दवाइयां दी जाती हैं।

चेयरमैन विशाल

प्र.चरणजीत गिल

उपकार नगर में भगवान के स्वरूप की आरती करते चन्नी गिल और कमेटी सदस्य