डाॅक्टर के कमरे से लैपटाॅप चोरी
लुधियाना |सीएमसी अस्पतालके हॉस्टल में रहने वाली एक डाॅक्टर के कमरे से कोई व्यक्ति उसका लैपटाॅप और आईपैड चोरी कर ले गया। डॉ. स्नेहा जार्ज ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर. 3 पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह सीएमसी के हॉस्टल में रहती है। स्नेहा ने बताया कि 18 सितंबर की रात में साढ़े नौ बजे वह अपने कमरे की कुंडी लगा कर अस्पताल की कैंटीन में खाना खाने चली गई। उसने बताया कि जब 10.30 बजे के करीब वापस आई तो उसने देखा कि उसके कमरे में पड़ा उसका लैपटाॅप और आईपैड कमरे से गायब था।