- Hindi News
- वीर अभिमन्यु ने हमेशा अनुशासित जीवन जिया
वीर अभिमन्यु ने हमेशा अनुशासित जीवन जिया
लुधियाना|भाजपा वरिष्ठनेता और पूर्व कौंसलर वीर अभिमन्यु (86) की आत्मिक शांति के लिए रखे गए अमृतवाणी का पाठ और रस्म पगड़ी सराभा नगर स्थित नव दुर्गा मंदिर में आयोजित की गई। शोक सभा में शहर की कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक शख्सियतों के अलावा पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, दैनिक भास्कर के एडिटोरियल एडवाइजर बीके गुप्ता ने अभिमन्यु को श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा के दौरान पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं ने कहा कि वीर अभिमन्यु सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय मजदूर संघ प्रधान के साथ साथ वीर हकीकत विद्या मंदिर स्कूल के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने हमेशा समाज की सेवा में योगदान देते रहे। भाजपा प्रधान बांसल ने बताया कि वीर अभिमन्यु ने अपना हर काम खुद करते थे। इस दौरान पंडित नरेंद्र शर्मा, नितिन कुमार शास्त्री आचार्य, लक्ष्मी नारायण मंदिर के संजीव कुमार ने गरुड़ पुराण पाठ का भोग डाला। इस मौके रमेश मग्गो, विनोद मल्होत्रा, अंकुश मग्गो, आरती, अंकित मग्गो, कृति, अनमोल, रिशभ, अनिका, जाईना, राधे श्याम विज, संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा, राकेश धवन, बलबीर चंद कपिला, प्रो. राजिंदर भंडारी, पूर्व कौंसलर प्राण नाथ भाटिया, गुरदीप सिंह नीटू, चमन लाल चेटली, सुनील मौदगिल, लक्की चोपड़ा, सुनील मेहरा, राजेश शर्मा मिंटू, सरबजीत काका भी मौजूद थे।