- Hindi News
- जोगिंदर जंगी बने इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल सेल के जनरल सेक्रेटरी
जोगिंदर जंगी बने इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल सेल के जनरल सेक्रेटरी
लुधियाना|पंजाब प्रदेशकांग्रेस कमेटी इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल प्लानिंग सैल के चेयरमैन ईश्वरजोत सिंह चीमा ने दुगरी में हुई मीटिंग के दौरान जोगिंदर सिंह जंगी को जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। जंगी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस वेस्ट-2 के प्रेसिडेंट कुलबीर सिंह नीटा ने जंगी को बधाई दी। इस मौकेे पर चीमा ने कहा कि शहर का विकास काफी पिछड़ चुका है। इसकी तरफ निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण विकास कार्य बीच में ही लटके हुए हैं। अकाली-भाजपा सरकार को भी विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस वेस्ट-2 के वाइस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह गोल्डी, अंकुर गुप्ता, हरविंदर सिंह दोआबिया, गगनदीप सिंह बठला, इंदरपाल सिंह जंडू, गुरशरण सिंह कालड़ा, सुरिंदर सिंह राजू, बिल्लू दुगरी, जगजीत सिंह गरेवाल मौजूद थे।