पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा इंप्लाइज ने काले बिल्ले लगा किया काम

सुविधा इंप्लाइज ने काले बिल्ले लगा किया काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनीफाइडसर्विस डिलीवरी सेंटर (यूएसडीसी) खोलने से बेरोजगार होने की आशंका से गुस्साए सुविधा सेंटर के मुलाजिमों ने रेगुलर करने की मांग करते हुए मंगलवार को काले बिल्ले लगा रोष जताया। सुविधा मुलाजिमों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वो कलम छोड़ हड़ताल के साथ कामकाज पूरी तरह ठप कर सकते हैं।

मुलाजिमों ने सरकार से मांग की कि उन्हें भी कंप्यूटर टीचर्स की तर्ज पर नौकरी पर पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि सुविधा सेंटर से 1100 मुलाजिमों उनकी फैमिली की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। वो 10 साल से सेंटर में काम कर रहे हैं। अगर सरकार नए सेंटर खोलने के बहाने उन्हें निजी कंपनी के अंडर लाने की कोशिश करेगी तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुलाजिमों ने कहा कि वो इतनी महंगाई के टाइम में भी काफी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। सुविधा सेंटर चलाने वाली सुखमणि सेवा सोसाइटी के मुनाफे में होने के बावजूद बार-बार रिक्वेस्ट के बाद भी उनकी सेलरी नहीं बढ़ाई जा रही है। हालत यह हो चुके हैं कि सुविधा सेंटर में तैनात डाटा एंट्री आपरेटर और क्लास फोर के वेतन बराबर हो चुका है। फिर भी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही।

पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन की लुधियाना यूनिट की वाइस प्रेसिडेंट कर्मजीत कौर ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित फैसला नहीं लिया गया तो उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।