- Hindi News
- राजगुरु नगर में 12 घंटे का बिजली कट, लोग परेशान
राजगुरु नगर में 12 घंटे का बिजली कट, लोग परेशान
लुधियाना|राजगुरु नगरकी 5 हजार से अधिक पॉश आबादी को 12 घंटे लंबा बिजली कट झेलना पड़ा। लोगों को दिन तो बिना बिजली के कट गया, लेकिन उन्हें शाम में बिजली के बिना खूब परेशानी झेलनी पड़ी। पावरकॉम की ओर से इस इलाके में कट की घोषणा तो की थी, लेकिन ये कट सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे का बताया गया था। उक्त इलाके में एलएंडटी कंपनी की आेर से एक फीडर की बिजली को दो फीडर में बदलने और नए खंभों लगाने का काम चल रहा है और इसी के चलते उक्त इलाके में बिजली का कट लगाया गया था।
इलाके के रहने वाले चरणजीत सिंह ने बताया कि किसी भी जगह पर 6 घंटे से अधिक लंबा कट नहीं लगा सकता और इस कट से जितना भी नुकसान होता है तो उसकी भरपाई अफसरों से किया जाने का प्रावधान है। एक्सईएन दलजीत सिंह ने बताया कि कट शाम साढ़े पांच बजे तक का ही था, लेकिन बिना काम मुकम्मल किए बिजली चालू नहीं की जा सकती थी।