जोगिंदर कौर को दी श्रद्धांजलि
लुधियाना|शिमलापुरी स्थितभैरों मंदिर के बाबा राम पाल सैनी की माता जोगिंदर कौर की श्रद्धांजलि सभा मंदिर में संपन्न हुई। इसमें शहर की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जोगिंदर कौर को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि भेंट की।
पंडित नीरज शास्त्री और पंडित सूर्यप्रकाश शास्त्री ने गरूड़ पुराण कथा का सार बताते हुए कहा कि मनुष्य को इस लोक में ऐसे नेक कर्म करने चाहिए कि उसका परलोक भी सुधर जाएं, क्योंकि इंसान के साथ अपने अच्छे-बुरे कर्म ही जाते है। इस शोक सभा में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हीरा सिंह गाबड़िया, अमरनाथ सैनी, कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह सिद्धू, पलविंदर सिंह तग्गड़, बलविंदर कौर, अमन सैनी, राजकुमार गोगना ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के साथ हमदर्दी जताई।