पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समराला चौक फ्लाईओवर की शटरिंग शुरू, मार्च में पब्लिक के लिए खुलेगा

समराला चौक फ्लाईओवर की शटरिंग शुरू, मार्च में पब्लिक के लिए खुलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत-जालंधरसिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत आते समराला चौक फ्लाईओवर पर सोमा कंपनी की ओर से शटरिंग का काम चालू कर दिया गया है। ये फ्लाईओवर मार्च महीने में पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। शहरवासियों को भी समराला चौक पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिल जाएगी। सुप्रीमकोर्ट की ओर से सोमा कंपनी को ये पूरा प्रोजेक्ट खत्म करने के लिए मार्च तक की मियाद दी गई है, लेकिन अभी इस प्रोजेक्ट के तहत आते बस्ती जोधेवाल के पास फ्लाईओवर बनाने को अभी तक पाइलिंग का काम भी शुरू नहीं हो पाया है।

कैंसर हॉस्पिटल के बाहर तैयार फ्लाईओवर को भी शेरपुर पुल के साथ जोड़ने का रिस्क अभी तक इस कंपनी की ओर से नहीं उठाया गया है। मौजूदा समय में ग्यासपुरा, समराला चौक और अमलतास के पास इस प्रोजेक्ट का काम चालू है और बाकी जगहों पर इसका काम बंद पड़ा हुआ है।

बस्तीजोधेवाल और शेरपुर पुल शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या: इसीप्रोजेक्ट के तहत आते बस्ती जोधेवाल चौक पर शुरू होने वाला फ्लाईओवर स्थानीय दर्जनों कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी समस्या है। सोमा कंपनी ने अभी तक इसी समस्या को भांपते हुए यहां पर फ्लाईओवर बनाने का जोखिम नहीं उठाया।

अगर ये काम शुरू हो जाता है ताे राहों रोड और इसके आसपास लगती कालोनियों को लाखाें लोग ये सड़क पार करके दूसरी तरफ कहां से पाएंगे, ये बड़ी समस्या दिखाई दे रही है। ऐसी ही कुछ हालात कैंसर अस्पताल के पास शिवमंदिर के ऊपर बने फ्लाई ओवर के भी हैं। इस शिवमंदिर वाले फ्लाईओवर को भी शेरपुर पुल से जोड़ा जाना है। अगर ये पुल उक्त फ्लाईओवर से जुड़ जाता है तो दिल्ली रोड से चीमा चौक इंडस्ट्री एरिया को जाने वाले ट्रैफिक को कोई रास्ता ही नहीं बचता।

जगह काम कब पूरा होगा

>ग्यासपुरा पुल मिट्‌टी डालने का काम जारी दो महीने में होगा।

> बस्ती जोधेवाल काम शुरू होने की जानकारी नहीं

> समराला चौक तीन महीने में शटरिंग शुरू होगी।

> ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर दो महीने में लेंटर पड़ेगा।

> कैंसर हॉस्पिटल फ्लाईओवर तैयार होने की जानकारी नहीं।

> ग्यासपुरा एक महीने में मिट्‌टी डालने का काम शुरू हो जाएगा।

^कुछ जगहों पर ऐसे इश्यू हैं, जिन पर नगर निगम जिला प्रशासन से मीटिंग की जानी है। जब इनका स्टेट्स साफ होगा, तभी काम आगे चल पाएगा। जहां पर कोई प्राब्लम नहीं है, वहां पर काम तेज गति से चल रहा है।