धार्मिक विचारों की थीं देवी बाई
लुधियाना|फील्ड गंजस्थित प्रेम नगर की देवी बाई का गत दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए गरूड़ पुराण पाठ का भोग फील्ड गंज स्थित मित्तर सभा धर्मशाला में रखा गया। इस दौरान मध्य प्रदेश स्थित आनंदपुर धाम से पहुंचे महात्मा मुक्तानंद जी ने पाठ और कीर्तन किया।
बेशक वह अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में जा विराजीं हों परंतु वह आज भी लोगों के दिलो में जिंदा हैं ईश्वर का नाम जपना प्रभु की भक्ति करना जरूरतमंदों की सहायता करना ही वह अपना कर्तव्य समझती थीं। वह सदा मुख पर मुस्कान बनाए हर व्यक्ति से बिना कोई जातपात ऊंच नीच का भेदभाव किए हरेक व्यक्ति से मिलकर रहती थीं। इस दौरान ओम प्रकाश अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, कमलेश भूटानी, कृष्णा नागपाल, गीता रानी, प्रमिला अरोड़ा, परवीन अरोड़ा, शिव कुमार, सूरज प्रकाश, भवनेश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, राहुल अरोड़ा, मुकेश अरोड़ा, सुखदेव मुंजाल, राजू मुंजाल, दीपक छाबड़ा, सन्नी नागपाल, प्रिंस भूटानी, रिंकू भूटानी, पवन कुमार, वरिंदर कुमार जतिन छाबड़ा, गौरीश अरोड़ा, रिश्व अरोड़ा, हिमांशु छाबड़ा ने नम आंखों से देवी बाई को श्रद्घांजलि अर्पित की।