पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुड्‌ढा नाला का जायजा लेने पहुंचे मदन लाल

बुड्‌ढा नाला का जायजा लेने पहुंचे मदन लाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|अकाली दललुधियाना शहरी-1 के प्रधान और पंजाब ट्रेड बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा ने मंगलवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमरजीत सिंह सेखों अन्य अफसरों के साथ बुड्ढा नाला का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ कौंसलर रघबीर बीरा, कृष्ण खरबंदा, अशोक मनचंदा और भरत दुआ भी मौजूद थे।

बग्गा ने चांद सिनेमा, पीरु बंदा, चंद्र नगर के आसपास बुड्ढा नाला की सफाई और किनारों पर बिखरी गंदगी का निरीक्षण किया। बग्गा ने लोगों की तरफ से नाले की सफाई को दिए सुझावों से ज्वाइंट कमिश्नर एएस सेखों और अफसरों को अवगत करवाया। बग्गा ने बताया कि जल्दी ही अधिकारियों के साथ बैठक करके सफाई का प्रबंध किया जाएगा।