- Hindi News
- ढोलेवाल फ्लाईओवर का काम 15 दिन में पूरा होगा
ढोलेवाल फ्लाईओवर का काम 15 दिन में पूरा होगा
अगले15 दिनों के अंदर ढोलेवाल से चीमा चौक तक फ्लाईओवर के एक हिस्से के ज्वाइंट बदलने काम कंकरीट भरकर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद भी ये हिस्सा अगले 15 दिनों तक बंद रखा जाएगा। ये बात ढोलेवाल फ्लाईओवर पर चालू काम का जायजा लेने को आए एसई धर्म सिंह ने कही।
इस मौके पर उनके साथ एक्सईएन कर्मजीत सिंह और कॉन्ट्रेक्टर प्रितपाल सिंह पाली भी मौजूद थे। इस दौरान एसई धर्म सिंह ने बताया कि इस फ्लाईओवर के कुल 17 ज्वाइंट हैं, जिनकी जगह नए ज्वाइंट लगाए जाने हैं। अभी तक तीन ज्वाइंट को बदल कर इनकी जगह नए ज्वाइंट लगाए जा चुके हैं। एक साइड के सभी ज्वाइंट 15 दिन में बदल दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद अगले 15 दिन तक उक्त पुल पर वाहन नहीं दौड़ाए जा सकते।
धर्म सिंह ने बताया कि 15 दिन बाद इस फ्लाईओवर पर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी और सवा महीने के बीच ये ज्वाइंट बदल इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
ढोलेवाल फ्लाईओवर के बदले जा रहे ज्वाइंट के काम का जायजा लेते नगर निगम के एसई धर्म सिंह और अन्य। फोटोभास्कर