- Hindi News
- बॉबी बने भाजपा डाइंग एंड टेक्सटाइल सेल पंजाब के चेयरमैन
बॉबी बने भाजपा डाइंग एंड टेक्सटाइल सेल पंजाब के चेयरमैन
लुधियाना|पंजाब डायर्सएसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बॉबी जिंदल को भाजपा ने डाइंग एंड टेक्सटाइल सेल पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, कैबिनेट मिनिस्टर अनिल जोशी और चूनी लाल भगत ने बॉबी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर चाइल्ड कमीशन पंजाब के चेयरमैन सुकेश कालिया और इंडस्ट्री सेल के कनवीनर रविंदर अरोड़ा मौजूद थे। एवन साइकिल के ओंकार पाहवा, अोस्टर ग्रुप के चेयरमैन जगमोहन सिंह ओस्टर, एक्सपोर्टर बीसी नागपाल और पैरामाउंट ग्रुप के एमडी राकेश कपूर के बाद भाजपा ने डाइंग इंडस्ट्रियलिस्ट्स बॉबी जिंदल को अपने खेमे में शामिल किया है।
हालांकि बॉबी शुरू से ही भाजपा के साथ जुड़े हैं, लेकिन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी अब दी गई है। बॉबी जिंदल ने कहा कि डाइंग और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में डाइंग इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए काम किया जाएगा। खासकर वाटर पॉल्यूशन को खत्म करने का काम किया जाएगा। डाइंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक मक्कड़, निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर, कैशियर हरीश केयरपाल, प्रधान दर्शन डाबर समेत इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने बॉबी जिंदल को बधाई दी है।