पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारियों ने सिलाई मशीन पर वैट दो फीसदी करने की मांग की

कारोबारियों ने सिलाई मशीन पर वैट दो फीसदी करने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|मंगलवार कोसर्किट हाउस में हुई पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के चेयरमैन मदन लाल बग्गा और एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट लुधियाना के अफसरों ने शहर के कारोबारियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। मीटिंग में ट्रेड और इंडस्ट्री के नुमाइंदे भारी तादाद में मौजूद थे। इसमें स्विंग मशीन डीलर्स एंड असैंबलर्स एसोसिएशन के ओहदेदार और मेंबर्स ने वैट रिफंड का जल्द भुगतान करने के साथ-साथ सिलाई मशीन पर वैट की दर 6.05 फीसदी से घटाकर दो फीसदी करने की मांग की ताकि कारोबारियों को राहत मिल सके। एसोसिएशन के प्रधान रजनीश जैन और सेक्रेटरी तरुण अरोड़ा ने बताया कि सरकार और डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों ने उनकी मांगों को मेमोरंडम के रूप में ले लिया है और उस पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है।