पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा नहीं लड़ेंगे लेट्स इलेक्शन, भमरा होंगे सेक्रेटरी

विश्वकर्मा नहीं लड़ेंगे लेट्स इलेक्शन, भमरा होंगे सेक्रेटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|लेट्स केमौजूदा सेक्रेटरी और यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा लेट्स का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अवतार ग्रुप के नरिंदर भमरा के लिए सेक्रेटरी पद पर अपना दावा छोड़ दिया है। भमरा फास्टनर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान हैं, भमरा ने पिछले चुनाव में अवतार सिंह को सीईओ बनाने में पूरी मदद की थी। उधर, अवतार सिंह और गुरमीत सिंह कुलार सीईओ पद के लिए फिर से मैदान में है। लेट्स का चुनाव 19 दिसंबर को होगा।

लेट्स के चुनाव के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने आखिरी दिन मंगलवार को 28 नामांकन फार्म लिए हैं। डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेंटर (डीआईसी) दफ्तर में नामांकन फार्म 12 दिसंबर को भरे जाएंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मंगलवार को डीआईसी आफिस में इंडस्ट्रियलिस्ट्स का जमावड़ा लगा रहा। यहां अवतार, कुलार और जोगिंदर कुमार ग्रुप ने मिलकर नामांकन फार्म लिए हैं। सीईओ पद के लिए इन्हीं तीनों ग्रुप में टक्कर है।

भमराएक्टिव, विश्वकर्मा सपोर्ट में: फास्टनरमैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर भमरा एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। चरणजीत सिंह विश्वकर्मा उनके सपोर्ट में है। हालांकि अंदरखाने राजनीति भी शुरू हो गई है। इसमें जोगिंदर कुमार और गुरमीत सिंह कुलार को चुनाव में मात देने के लिए अवतार ग्रुप से कई लोग हाथ मिला सकते हैं।