- Hindi News
- हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने दिया एसीपी ध्रुव दहिया को वीरता अवॉर्ड
हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने दिया एसीपी ध्रुव दहिया को वीरता अवॉर्ड
लुधियाना|हेल्पिंग हैंड्सक्लब की तरफ से योगी पप्पू भगत और राष्ट्रीय प्रधान रमण गोयल, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अवनीश मित्तल की अगुवाई में डेलीगेशन एसीपी नार्थ ध्रुव दहिया से मिला। डेलीगेशन ने उनकी तरफ से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसीपी दहिया ने लाल बत्ती लगी गाड़ी का चालान काटने का फैसला किया, जोकि बेहद ही प्रशंसनीय काम था। वहीं, पुलिस अफसरों और नेताओं ने उन पर दवाब बना चालान रद्द करवाया। सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। इसके लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने एसीपी दहिया को वीरता पुरस्कार, वीरता चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके गगन अरोड़ा, निरंजन मित्तल, वरुण जैन और राजीव अरोड़ा मौजूद थे।