- Hindi News
- आंखों की रोशनी गंवाने वालों को 10 लाख मुआवजा मिले: छोटेपुर
आंखों की रोशनी गंवाने वालों को 10 लाख मुआवजा मिले: छोटेपुर
लुधियाना|एक कैंपके दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो चुके लोगों को एक लाख रुपये मुआवजा देकर प्रदेश सरकार ने मजाक किया है। यह रकम उनके साथ हुए अन्याय के सामने कुछ नहीं है। रोशनी खो चुके अब दूसरों पर निर्भर हैं। सरकार को चाहिए कि वह उन्हें कम से कम दस लाख रुपये मुआवजा राशि दे, ताकि वह बाकी की जिंदगी कुछ चैन से गुजार सकें। यह विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वह पीड़ित लोगों का इलाज किसी अच्छे हॉस्पिटल से सरकारी खर्च पर करवाए। ऐसा कर सरकार अपनी गलती में कुछ सुधार कर सकती है।