पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की तैयारियों पर की चर्चा

श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की तैयारियों पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयहिंदू मंच की ओर से गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ की तैयारियों के संबंध में एक मीटिंग का आयोजन प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में महावीर मंदिर गुड़मंडी में किया गया।

इस दौरान ज्ञान यज्ञ की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। ओपी त्रिपाठी, विपन थापर ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू मंच की ओर से करवाए जाने वाले ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज श्री रामचरित मानस का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया रोजाना दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होने वाली कथा से पूर्व 15 दिसंबर को शाम 4 बजे कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। ये कलश यात्रा साधु संतों के नेतृत्व में महावीर मंदिर गुड़मंडी से आरंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई वापस गुड़मंडी में आकर संपन्न होगी।

इस अवसर पर सुरेश मनचंदा, प्रदीप गुप्ता, वेद शर्मा, सुरेश कुमार, अमित गोयल, काला टक्कर, राजीव कुमार, दीपक कुमार, अजीत दूबे, जसविन्द्र सिंह, सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, रीटा थापर, अल्का मल्होत्रा, नरेश कुमार मौजूद रहे।