पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इक्कीस महिलाओं को राशन बांटा

इक्कीस महिलाओं को राशन बांटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15वां राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सोसाइटी के प्रधान विपन सूद काका, महिला कांग्रेस की तरफ से लीना टपारिया और भाजपा के युवा नेता अमित गोसाईं विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस दौरान 21 महिलाओं को समाज सेवा वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से राशन भी दिया गया। उन्होंने समाज सेवा वेलफेयर सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी द्वारा जनहित में किए जा रहे कामों से दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। एसे कार्यों से गरीब लोगों को बहुत सहायता मिलती है। इस मौके पर प्रधान विपन सूद काका, राकेश पूरी, राजकुमार द्वेदी, जगतार सिंह बलराम कुमार, विनय शर्मा, राजिंदर कुमार, बलवंत सिंह, राजिंदर सचदेवा, गुलशन अरोड़ा, राजिंदर पहलवान, अर्जुन सूद अलका मल्होत्रा और नीलम ढींगरा मौजूद थे।

समाज सेवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15वां राशन वितरण समारोह आयोजित।

लुधियाना|माता वैष्णोदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट गांव फुलांवाल द्वारा 75वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस माैके पर सबसे पहले विधिपूर्वक हवन किया गया। इसके बाद राशन वितरित किया गया। जनरल सेक्रेटरी राधा कृष्ण अरोडा़ ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा हर महीने जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा जाता है। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा 2015 में गरीब जरूरतमंद लड़कियों के लिए सिलाई स्कूल खोला जाएगा। ताकि लड़कियां आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके। इस मौके पर आरके अरोडा़, अमरजोत अरोडा़, अजय मेहता, अनिल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश चन्ना, राजिंदर गर्ग मौजूद थे।