- Hindi News
- संस्थाओं ने किया एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित
संस्थाओं ने किया एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित
शूमार्केट एसोसिएशन, चमड़ा मार्केट एसोसिएशन, शिव वेलफेयर सोसाइटी, क्लॉक टावर मार्केट एसोसिएशन, चौड़ा बाजार मार्केट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को एसीपी नार्थ ध्रुव दहिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बिट्टू गुंबर, गुरमेल सिंह ने कहा कि ध्रुव दहिया एक ईमानदार और अपने कर्त्तव्य के प्रति निष्ठावान अफसर हैं। उन्होंने कहा कि एसीपी ध्रुव दहिया की ओर से गत दिनों हाईकोर्ट के जज की गाड़ी का चालान नियमों के तहत ही काटा गया था। उन्होंने यह दर्शाया कि चाहे आम आदमी हो या कोई बड़ा अफसर, कानून सबके लिए बराबर है। इस अवसर पर गुरमेल सिंह, टीनू सलारिया, इंद्रजीत सिंह पम्मा, कुलदीप सिंह, कमल शर्मा, अश्विनी त्रेहन मौजूद रहे।
विभिन्न संस्थाओं के ओहदेदार एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित करते हुए।