पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंथन मुहिम के तहत प्रतियोगिता करवाई

मंथन मुहिम के तहत प्रतियोगिता करवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाई जा रही मंथन नामक मुहिम के अंतर्गत संपूर्ण विकास केंद्र स्कूल गोपाल नगर हैबोवाल में छोटे-छोटे बच्चों के बीच प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों ने खुद सुंदर कविताओं की रचना की और समाज में पनप रही बुराइयों के प्रति कटाक्ष करते स्लोगन भी तैयार किए। प्रतियोगिता के अंत में भाग लेने वाले सभी बच्चों को इनाम वितरित किए गए। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के इस अवसर पर गुरजीत कौर, नीलम, ममता रानी, गुरदीप कौर, मनजीत कौर, संतोष विरदी उपस्थित रहे।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाई जा रही मंथन नामक मुहिम के अंतर्गत संपूर्ण विकास केंद्र स्कूल गोपाल नगर हैबोवाल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।