- Hindi News
- जोधेवाल में ज्ञान भक्ति धर्म सम्मेलन 2 से 4 जनवरी तक
जोधेवाल में ज्ञान भक्ति धर्म सम्मेलन 2 से 4 जनवरी तक
लोककल्याण हेतु 26वां विराट ज्ञान भक्ति धर्म सम्मेलन संत जगत राम महाराज की अध्यक्षता में कृष्णा कॉलोनी, राहों रोड, बस्ती जोधेवाल चौक में करवाया जा रहा है। यह सम्मेलन मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के अधीन 2 से 4 जनवरी तक करवाया जाएगा। भक्ति धर्म सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बेसहारा बीमार लोगों के लिए निर्माणाधीन गौशाला के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान इकट्ठा करना है। माछीवाड़ा के नजदीक गांव चक्क संमू जोधेवाल में होने वाले 3 दिवसीय ज्ञान भक्ति धर्म सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज भक्तों के लिए ज्ञान गंगा का उच्चारण करेंगी।