पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा बालक नाथ की चौकी 13 को

बाबा बालक नाथ की चौकी 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|श्री बालाजी महोत्सव कमेटी की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर दुर्गापुरी हैबोवाल में बाबा संजय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संजय गुप्ता ने बताया कि श्री बाला जी की मासिक चौकियों के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को 60वीं विशाल चौकी करवाने का निर्णय लिया गया है। कमेटी के महामंत्री साहिल गुप्ता ने बताया कि चौकी में बाबा बालक नाथ का गुणगान मंदिर अमर सिद्ध बाबा बालक नाथ दुगरी के संस्थापक भगत विजय कपूर की ओर से किया जाएगा। इस दौरान चौकी की प्रचार सामग्री बाबा संजय गुप्ता और भगत विजय कपूर ने सभी सदस्यों के साथ जारी की। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक गुप्ता, दर्शन सेठी, सुरिंदर क्वातरा, संजय गर्ग, संजीव मेहरा, राहुल नागपाल मौजूद रहे।