पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग

धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडिया मेघ सभा की मीटिंग के दौरान मांग पूरी नहीं करने पर अकाली-भाजपा सरकार की निंदा की गई। सभा के स्पोक्स पर्सन भगत मनोहर लाल ने बताया कि संस्था का डेलीगेशन मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलकर अपनी मांग बता चुका है। जिसमें चंडीगढ़ के आसपास मोहाली या खरड़ में बिरादरी के लिए मेघ भवन या कबीर धर्मशाला बनाने को जमीन अलॉट करने की मांग की गई, ताकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से चंडीगढ़ की पीजीआई या हाईकोर्ट में किसी काम आने पर ठहरने की सुविधा मिल सके।

इसके लिए सरकार के पास पैसा भी जमा करा रखा है। जिससे भगत समाज में काफी रोष पाया जा रहा है। सभा का डेलीगेशन केंद्रीय मंत्री विजय सांपला से मिलकर भी यह मांग रखेगा। मेघ सभा की मीटिंग में गोविंद कांडल, बूटा राम भगत, सादा राम भगत, एचके घोत्रा, सादा सिंह ‌व विजय लक्ष्मी भी मौजूद रहे।