- Hindi News
- बेकरी शॉप का दौरा कर बच्चों ने देखा मेकिंग प्रोसेस
बेकरी शॉप का दौरा कर बच्चों ने देखा मेकिंग प्रोसेस
मदर्सप्राइड प्री स्कूल के बच्चों ने बेकरी का दौरा किया। स्कूल के प्री नर्सरी के बच्चों ने स्थानीय केक शॉप में जाकर वहां बनने वाले फूड प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने केक, चॉकलेट बिस्किट्स की वैरायटी भी देखी। इसी के साथ ही नन्हे मुन्नों ने केक बेकिंग और पेस्ट्रीज का प्रोसेस भी देखा। स्कूल डायरेक्टर शोभान सोई ने कहा कि इस तरह के ट्रिप्स बच्चों की जानकारी में इजाफा करने के साथ ही उनकी सोचने और समझने की क्षमता में भी बढ़ौतरी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों का इंट्रेस्ट पढ़ाई में भी बना रहता है।