- Hindi News
- दशहरा की तैयारियों को लेकर मंदिर में की मीटिंग
दशहरा की तैयारियों को लेकर मंदिर में की मीटिंग
दशहरापर्व की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर में भाई रणधीर सिंह नगर दशहरा कमेटी की मीटिंग हुई। वाॅर्ड नंबर 57 की पार्षद वीरा बेदी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में दशहरा और नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन हरप्रीत सिंह बेदी और मंदिर के प्रधान शमशेर बख्शी ने करवाए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। हरप्रीत सिंह ने बताया कि 25 सितंबर सुबह 10 बजे शीतला माता मंदिर में भूमि पूजन एवं हवन किया जाएगा। इस अवसर पर गांव सुनेत से जगजीवन सिंह दयोल, हरदीप सिंह हैप्पी, चरणजीत सिंह सेठी, रणजीत सिंह कन्नू, रशपाल सिंह पाली, शमशेर बख्शी, चंद्र शेखर बहल, संजय आहूजा, इंद्रजीत सिंह साहनी, नीरज जैन, अनिल पासी, संजीव सचदेवा, रविन्दर अरोड़ा, बलविंदर अग्रवाल, ललित शर्मा, अमित जिंदल, प्रिंस वालिया, रविन्दर कौशिक, सीता राम गुप्ता, बरजिन्द्र मौदगिल, राजिंदर नाथ गुप्ता, टीके पासी, शशि भूषण जिंदल मौजूद रहे।
दशहरा की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते दशहरा कमेटी के सदस्य।