- Hindi News
- शहर के सबसे पुराने श्री सनातन धर्म मंदिर का जीर्णोद्घार
शहर के सबसे पुराने श्री सनातन धर्म मंदिर का जीर्णोद्घार
मुल्कके बंटवारे के बाद सन 1950 में जवाहर नगर कैंप में स्थापित हुए शहर के सबसे पुराने श्री सनातन धर्म मंदिर का जीर्णोद्घार किया जा रहा है। उड़ीसा से आए कारीगर इसके मुख्यद्वार पर सजावट के साथ ही देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस मंदिर की मैनेजमेंट कमेटी मुफ्त डिस्पेंसरी चलाने के अलावा हर मौसम के मुताबिक छबील लंगर भी लगाती है।
मंदिरकी महत्ता : मंदिरकमेटी के प्रधान कारोबारी आेमप्रकाश आहूजा ने बताया कि लगभग दस साल से ही मंदिर परिसर में लगातार निर्माण कार्य चलने के साथ देवी-देवताआें की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा का अभियान भी जारी है। मौजूदा समय उड़ीसा के कारीगर मंदिर परिसर में ही भगवान श्री कृष्ण राधा रानी, गणपति के अलावा शेषनाग की प्रतिमाएं बना रहे हैं। मंदिर में सबसे पहले श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं थीं। फिर श्री राम दरबार, बालाजी, लक्ष्मी जी, तुलसी जी, संतोषी माता शनि देव की प्रतिमा स्थापित की गईं। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से आए मुनि हरमिलाप जी ने इस मंदिर की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके संस्थापकों में स्व.खानचंद कोचर, किशनलाल बिंद्रा किशनलाल धवन शामिल हैं। कमेटी में चेयरमैन मदनलाल कोचर, वाइस प्रधान हरीश धवन, जनरल सेक्रेटरी जोगिंदर मनचंदा, सेक्रेटरी अश्वनी बिंद्रा, कैशियर बनारसी दास गुंबर समेत बाकी ओहदेदार मेंबर धर्म-सेवा में लगे हैं। मंदिर में बेहतर सेवा कार्यों के लिए मैनेजमेंट कमेटी की हर महीने मीटिंग होती है।
मंदिरके साथ संयोग : मंदिरके पुजारी पंडित मधुसूदन जंगम जगदीश कुमार ने बताया कि स्व.पंडित राधेश्याम ने इस मंदिर में 50 साल तक सेवाकार्य किया था। उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि शहर में लोग इस श्री सनातन धर्म मंदिर को लोग राधे-श्याम वाला मंदिर नाम से पुकारते थे। खुद को मंदिर का मुख्य सेवादार कहने वाले मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान आेमप्रकाश आहूजा मानते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी मकसद के साथ मंदिर कमेटी करीब 25 साल से मुफ्त डिस्पेंसरी चला रही है। जिसमें संडे को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की मुफ्त जांच कि जाती है और उन्हें उनको दवाइयां भी दी जाती हैं। हेल्पलाइन : मैनेजमेंटकमेटी धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में श्रद्धालु़ओं को जानकारी देने और किसी भी मुसीबतजदा व्यक्ति की मदद के लिए भी हमेशा उपलब्ध रहती है। इ