- Hindi News
- नवरात्रों को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने की मीटिंग
नवरात्रों को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने की मीटिंग
श्रीकृष्णा मंदिर ट्रस्ट संगत रोड नजदीक प्रिंस होस्टल की ओर से एक मीटिंग का आयोजन प्रधान इंद्रजीत चोपड़ा की अगुवाई में किया गया। इंद्रजीत चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1959 में स्थापित श्रीकृष्णा मंदिर में श्री राधा कृष्ण, भगवान गणेश, साई बाबा, शिव परिवार, हनुमान जी, लक्ष्मी नारायण, दुर्गा माता, राम दरबार, भगवान शनिदेव का दरबार प्रतिष्ठित है और मंदिर में त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि मंदिर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान रोजाना मंदिर में रात 8 से 9 बजे तक संकीर्तन होगा। 28 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायिका अलका गोयल महामाई का गुणगान करेंगी। नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को भव्य लाइटों से सजाया भी जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व मनाने के संबंध में तैयारियां शुरु कर दी गई है। मीटिंग में अविनाश गुप्ता, जतिंदर लांबा, अनिल सिंघानिया, नवल किशोर, सिद्धार्थ अग्रवाल और गोपाल गुप्ता मौजूद थे।
नवरात्रों की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते श्री कृष्णा मंदिर ट्रस्ट के सदस्य।