- Hindi News
- आईपीएस स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया
आईपीएस स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया
लुधियानाર|संधू नगरस्थित आईपीएस स्कूल में दांतों के चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर बलजिंदर संधू और एजुकेशन एडवाइजर एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में इस कैंप लगवाया गया। डॉ. लखबीर और डॉ. मनप्रीत ने बच्चों और टीचर्स के दांतों का चेकअप किया।
उन्होंने बच्चों को दांत ठीक रखने के लिए कई टिप्स भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को दांतों की सफाई की महत्ता के बारे में भी जानकारी प्रदान की।एसपी गुप्ता ने बच्चों को रैगुलर चैक अप करवाने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को कम मीठा खाने की सलाह दी।स्कूल प्रिंसिपल सिमरत कौर ने स्टूडेंट्स को दिन में दो बार सफाई करने के लिए कहा जिससे दांत मजबूत हो सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेहत के प्रति स्वयं ही सचेत रहना होगा।