- Hindi News
- बाल साहित्य क्विज कंपीटिशन के लिए 26 सितंबर तक दिए जा सकते हैं आवेदन
बाल साहित्य क्विज कंपीटिशन के लिए 26 सितंबर तक दिए जा सकते हैं आवेदन
लुधियानाર|जिला स्तरके बाल साहित्य क्विज कंपीटिशन के लिए 26 सितंबर तक आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिला भाषा अधिकारी रमन कुमार सहोता ने बताया कि भाषा विभाग पंजाब की ओर से हर साल ये प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसमें पंजाबी साहित्य, धर्म, भाषा, प्रसिद्ध शख्सियतों, सभ्याचार, इतिहास और भूगोल से संबंधित बाल साहित्य क्विज कंपीटिशन करवाया जाएगा। प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पंजाबी भवन स्थित जिला भाषा दफ्तर में करवाई एगी। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता जातीन वर्गों में करवाई जाएगी। इसमें पहले वर्ग में आठवीं तक, दूसरी श्रेणी में बारहवीं तक थर्ड कैटेगरी में बीए, बीकॉम, बीएससी तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। मुकाबले में हिस्सा लेने वाले बच्चे अपने स्कूल कॉलेज के जरिए 26 सितंबर तक भाषा विभाग के दफ्तर में भेज सकते हैं। ये कंपीटिशन बिना किसी फीस के होगी। प्रतिभागियों को अपनी श्रेणी जन्म संबंधी सर्टिफिकेट अपने इंस्टीट्यूट से साथ लाना होगा। इंस्टीट्यूट हर श्रेणी में दो से ज्यादा स्टूडेंट्स नहीं भेज सकती। इसके साथ ही केवल पहले स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स ही स्टेट लेवल कंपीटिशन के लिए जा पाएंगे। विजेता स्टूडेंट्स को इनाम सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।