स्टूडेंट्स ने मोटर शो रूम का किया दौरा
लुधियानाર|दुगरी स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी विंग के स्टूडेंट्स ने मोटर शो रूम का दौरा किया। बच्चों को कार के विभिन्न पार्ट्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने शेवरले की गाड़ियों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम का मुख्य मकसद ही बच्चों को विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी दिलाना है। स्कूल हेडमिस्ट्रेस रितु स्याल ने कहा कि स्टूडेंट्स के लिए इस विजिट से बच्चों को थ्योरी के साथ ही प्रैक्टिकल की भी जानकारी होगी। इसके साथ ही वो चीजों को ज्यादा अच्छे से याद भी रख पाएंगे।