हड्डियों का चेकअप कैंप लगाया
लुधियानाર|सुंदर नगरस्थित यूएसपीसी जैन चेरिटेबल हॉस्पिटल में हड्डियों का चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें हड्डियों मौजूद कैल्शियम की मात्रा की जांच की गई। इसके लिए 102 मरीजों का बीएमडी टेस्ट भी फ्री किया गया। इस दौरान डॉ. पवन ढींगरा ने बताया कि महिलाओं की हड्डियों में आम तौर पर कैल्शियम खनिज की मात्रा कम हो जाती है। इस कारण उन्हें लगातार कैल्शियम की जांच कराते रहना चाहिए। डॉ. ढींगरा ने बताया कि महिलाओं को कैल्शियम की कमी से बचने के लिए दूध, फल हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। हॉस्पिटल के महामंत्री भारत भूषण जैन ने बताया कि कैंप लगाने में जॉयडिस कैडिला कंपनी ने भी सहयोग दिया है।