चैरीलेन प्ले स्कूल में पोयम कंपीटिशन
लुधियानाર|बीआरएस नगरस्थित चैरीलेन प्ले स्कूल में दो दिवसीय कविता उच्चारण कंपीटिशन आरंभ हुआ। कंपीटिशन के पहले दिन स्टूडेंट्स ने प्रॉप्स और विभिन्न विषयों पर खूबसूरत कविताएं पेश कीं। नर्सरी की यशिका ने चिड़िया की वेशभूषा में तैयार होकर ने उसी की तरह खुशी-खुशी कविता सुनाई। वहीं, अरमान ने पिता की भूमिका निभाते हुए चीनी के जार के साथ ’जॉनी जॉनी यस पापा’ पर अपनी परफॉर्मेंस दी।