बच्चों में बांटीं स्पोर्ट्स किट्स
लुधियानाર|मॉडल ग्रामस्थित मालवा खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पंजाब के रेवेन्यू विभाग की ओर से कि वितरीत की गई। रेवेन्यू विभाग के सदस्य रूपिंदर सिंह संधू ने बच्चों का स्टैमिना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स किट्स वितरीत किया। स्कूल के मैनेजर दलजिंदर सिंह ने रूपिंदर सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। स्कूल प्रिंसिपल किरनजीत सिंह ने कहा कि बच्चों में खेलने की भावना को जगाने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा कदम है। परमबीर सिंह ने कहा कि अक्टूबर में स्कूल में खो खो चैंपियनशिप होने वाली है। जिसमें विभिन्न कैटेगरी में लड़के लड़कियां हिस्सा लेंगे।