- Hindi News
- गाबड़िया को बताई दुगरी नहर पर लगने वाले जाम की समस्या
गाबड़िया को बताई दुगरी नहर पर लगने वाले जाम की समस्या
शिरोमणिअकाली दल भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सीनियर अकाली नेता सुरजीत सिंह भिक्खी के दुगरी फेस-1 स्थित निवास पर हुई। मीटिंग में मौजदू पूर्व मंत्री शिअद के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव हीरा सिंह गाबड़िया काे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा मंडल प्रधान जगन्नाथ बांसल ने बताया कि दुगरी नहर पर लगातार लगने वाले जाम से लोग तंग चुके हैं।
चुनाव में बडे़ बडे़ वायदा करने वाले आजाद विधायक ने जीत के बाद सुध तक नहीं ली। इस पर गाबड़िया ने कहा कि पूरे इलाके की समस्याओं से परिचित हैं, वे इस ओर विशेष ध्यान देकर इन्हें हल करवाएंगे। यहां अलबेल सिंह, कुलदीप सिंह, संतोख सिंह, इंद्रजीत लूथरा, पार्षद इंद्रजीत सिंह भोला, विजय वर्मा, गुरमीत सिंह मठाडू, साेहन सिंह गोगा अन्य उपस्थित थे।