पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंटी बाबा को दिया जागरण का निमंत्रण

बंटी बाबा को दिया जागरण का निमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयमां छिन्नमस्तिका परिवार मां दुर्गा परिवार की आेर से न्यू अग्रवाल पीरखाना काकोवाल के बंटी बाबा को इसका न्योता दिया गया। 6वीं भव्य जागरण की रात शहर में 27 सितंबर शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। नवरात्रों के उपलक्ष्य में पहली बार मां की 21 जोते मां के 21 शक्ति पीठों से लाई जाएगी। पंडाल को खूबसूरत तरीके के साथ सजाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष तौर पर महाकाली की जोत को कलकत्ता से लाया जाएगा। इसी के साथ दिव्य जोतों की विशाल शोभायात्रा गीता माता मंदिर दरेसी मैदान से शुरू होकर शिवपुरी से होते हुए नूरवाला रोड, बसंत विहार, नजदीक जैन प्रॉपर्टी एडवाइजर के पास संपन्न होगी। भक्तों के लिए जागरण में लंगर का प्रबंध भी किया जा रहा है।

पीरखान काकोवाल के सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा को भगवती जागरण का निमंत्रण देते जय मां छिन्नमस्तिका परिवार मां दुर्गा परिवार के सदस्य। फोटो: भास्कर