पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी विवेकानंद वृद्ध आश्रम में सत्संग

स्वामी विवेकानंद वृद्ध आश्रम में सत्संग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीविवेकानंद वृद्ध आश्रम में मुख्य संचालक राम प्रकाश भारती की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। मॉडल टाउन कृष्णा मंदिर की महिला मंडल ने सत्संग किया।

इस अवसर पर उषा चौपड़ा, विम्मी उप्पल, रीटा कालड़ा ने भजन बांके बिहारी दूर करो दुख मेरा, जो भी शरण तुम्हारी आए, और बंसी बजा के किधर गए रे कान्हा भजनों से सबको आनंदित किया। बांके बिहारी की आरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राम प्रकाश भारती, शमा शर्मा, उषा चोपड़ा, विम्मी उप्पल, रीता कालड़ा, नीरू, रेणु, चेष्टा, शिवानी शर्मा, नीलम और आश्रम के सभी बुजुर्ग मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद वृद्धआश्रम में मॉडल टाउन की महिला मंडल ने किया सत्संग।