दशहरे पर रामलीला को लेकर की मीटिंग
लुधियाना|राजगुरु नगरमें श्री पांडे रामलीला समिति की मीटिंग को गंगा प्रसाद पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के डायरेक्टर नीरज कुमार ओजा गंगा प्रसाद पांडे ने कहा कि समिति द्वारा हर साल दशहरा को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीराम जी की लीला को बड़ी श्रद्वापूर्वक दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड, अयोध्या इलाहाबाद के कलाकार भगवान श्रीराम के जन्म, सीता माता का स्वयंवर, लंका दहन, भरत मिलाप, लवकुश की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।