- Hindi News
- भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर समागम का पोस्टर रिलीज
भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर समागम का पोस्टर रिलीज
लुधियाना| दलितमहापंचायत द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को आयोजित समागम का पोस्टर सराभा नगर में पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी द्वारा रिलीज किया गया। दलित महापंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा प्रधान चंद्र शेखर सहोता चेयरमैन अजय कुमार सिद्धू के नेतृत्व में तिवारी को निमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पवन दीवान, परमिंदर मेहता, सोमदत्त सहोता, मास्टर मंगत राम आजाद, राकेश कुमार सिद्धू, अवतार सिंह खालसा, नवदीप सिद्धू, कुलवंत सिद्धू भी मौजूद रहे।